लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - December 23, 2021 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

लेह, 23 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 22,012 हो गयी । केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 196 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अबतक कोविड से 218 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें से लेह में 160 और कारगिल में 58 लोग शमिल है ।

अधिकारियों ने कहा कि 16 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 20,598 हो गई है।

लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 196 हो गयी है ।

भाषा रंजन माधव

माधव