नोएडा में कोविड-19 के 10 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 10 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 10 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 8, 2021 7:12 am IST

नोएडा, आठ मार्च (भाषा) नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 10 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,611 हो गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10 नए मामले आए तथा इतने ही मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित 79 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि नोएडा में अब तक 25,442 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में