अवैध रूप से पार्टी कर रहे 10 नाइजीरियाई गिरफ्तार, मादक द्रव्य बरामद
अवैध रूप से पार्टी कर रहे 10 नाइजीरियाई गिरफ्तार, मादक द्रव्य बरामद
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 जुलाई (भाषा) जनपद की थाना दादरी पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से पार्टी कर रहे 10 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा, शराब और बियर की बोतलें बरामद की हैं।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि ओमीक्रान- प्रथम सेक्टर के एक मकान में नाइजीरियाई महिला- पुरुष अवैध रूप से पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच नाइजीरियाई पुरुष तथा पांच नाइजीरियाई महिलाओं को वहां से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 310 ग्राम गांजा, तथा काफी मात्रा में शराब व बियर बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन लोगों के पास भारत में रहने के लिये वैध वीजा है या नहीं।
भाषा सं. मनीषा प्रशांत
प्रशांत

Facebook


