9 राज्यों की 72 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.27 फीसदी मतदान
9 राज्यों की 72 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.27 फीसदी मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों में सुबह 9 बजे तक 10.27 फीसदी मतदान होने की खबर है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए आज देश के 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान किया जा रहा है।
मतदान के दौरान मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार, डीएसपी ने पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर जाने कहा, शिकायत
चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। देशभर की इन 72 लोकसभा सीटों पर 943 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला 12.79 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है।

Facebook


