जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 1148 नए मामले, दो की मौत
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 1148 नए मामले, दो की मौत
श्रीनगर, 11 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस से 1148 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दैनिक मामलों में 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4542 हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल मामले 3,46,506 हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट हुए कुल मामलों में से जम्मू क्षेत्र में 640 रोगी मिले हैं जबकि कश्मीर क्षेत्र से 508 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 301 मामले मिले हैं। इसके बाद श्रीनगर जिले में 256 नए रोगी मिले हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में 4810 रोगी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3,37,150 रोगी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
भाषा
नोमान माधव
माधव

Facebook


