मंगलुरु (कर्नाटक), 18 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को यहां कहा किअगले 15 महीनों में उनकी योजना बेंगलुरु के बाहर मंत्रिमंडल की 12 और बैठकें करने की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में मंगलुरु में कैबिनेट की पहली बैठक को मिली प्रतिक्रिया से वह बहुत उत्साहित हैं।
शुक्रवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा कि यह बेंगलुरु के बाहर एक जिला मुख्यालय में पहली मंत्रिमंडल बैठक थी।
उन्होंने कहा, “मेरा सपना इस मंत्रिमंडल और सरकार को जिला स्तर पर ले जाने का है। मैं दक्षिण कर्नाटक, उत्तर कर्नाटक, मध्य कर्नाटक और कल्याण कर्नाटक समेत 12 अलग अलग स्थानों पर इसी तरह की मंत्रिमंडल की बैठक करूंगा।”
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब