लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 122 नए मामले

लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 122 नए मामले

लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 122 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 13, 2022 6:04 pm IST

लेह, 10 जनवरी (भाषा) लद्दाख में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 122 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,649 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 26 मरीजों को छुट्टी दी गई है जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 22,125 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जो 122 नये मरीजों का पता चला है उनमें 111 लेह से और 11 कारगिल हैं। उन्होंने बताया कि अब इलाज करा रहे कोविड मरीज बढ़कर 502 हो गये हैं जिनमें से 468 लेह में और 34 कारगिल में हैं।

अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को लद्दाख में किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी। प्रदेश में मृतक संख्या 222 पर बनी हुई है। अबतक लेह में 164 लोगों की मौत हुई है, जबकि कारगिल में 58 लोगों की जान गई है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में