जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 126 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 126 नए मामले
श्रीनगर, 25 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 126 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,546 हो गई। वहीं 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 26 मामले जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग से 100 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 51 मामले आए। वहीं बडगाम से 12 मामले सामने आए। केंद्रशासित प्रदेश में 1,078 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,19,064 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,404 है। अधिकारियों ने बताया कि यहां म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के अब तक 44 मामलों की पुष्टि हुई है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


