गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के 13 और मामले आए

गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के 13 और मामले आए

गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के 13 और मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 21, 2021 3:15 pm IST

नोएडा (उप्र), 21 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान डेंगू के 13 और मरीजों की पुष्टि हुई। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अबतक डेंगू के 275 मामले आ चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि एलाइजा जांच में 13 और लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर इस मौसम में अबतक 275 मामले आ चुके हैं।

सीएमओ ने बताया कि डेंगू बुखार के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इलाके में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने घर के आस-पास खाली स्थानों पर जलभराव न होने दें।

भाषा सं मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में