केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,049 नए मामले, 105 और मरीजों की मौत
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,049 नए मामले, 105 और मरीजों की मौत
तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त (भाषा) केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,049 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35,65,574 हो गए।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके अलावा महामारी से 105 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 17,852 पर पहुंच गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में अब तक 33,77,691 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,69,512 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, केरल में संक्रमण की दर 13.23 प्रतिशत है और वर्तमान में विभिन्न जिलों में 4,86,836 लोग निगरानी में हैं।
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


