नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 21, 2020 10:27 am IST

नोएडा, 21 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मरीज सामने आये हैं जबकि 145 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । जनपद में महामारी की वजह से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में 135 संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 16,308 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि आज 145 लोगों को सफल उपचार बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है । उन्होंने बताया कि अब तक 15153 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि 1090 संक्रमितों का ​फिलहाल यहां उपचार चल रहा है ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में