गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 136 नए मामले

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 136 नए मामले

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 136 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 20, 2020 6:46 am IST

नोएडा, 20 अक्टूबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 136 नए मामले सामने आए, वही 169 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली। जनपद में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 65 है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 136 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज 169 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। अब तक कोविड-19 से पीड़ित 15,008 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 1,105 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में अब तक 16,172 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में