मार्च तक नालों से 14 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली: मंत्री

Ads

मार्च तक नालों से 14 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली: मंत्री

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 03:17 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने मार्च तक नालों से लगभग 14 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली है।

मंत्री मानसून से पहले सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बारापुल्ला नाले के पास गाद निकालने के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।

सिंह ने कहा, ‘हमारी सरकार पहले दिन से ही यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नालों से गाद निकालने का काम ठीक से हो। हम इस साल गाद निकालने के अपने लक्ष्य को बढ़ाना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हमने सभी नालों से लगभग 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली थी। इस साल हमारा लक्ष्य 28 लाख मीट्रिक टन गाद निकालना है।’

सिंह ने दावा किया कि इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष गाद को आने वाले कुछ दिनों में निकाल लिया जाएगा।

एक दिन पहले, मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को 30 जून से पहले नालों से गाद निकालने का काम पूरा करने और निकाली गई गाद को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया था।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा