दिल्ली में कोविड के 140 नये मामले सामने आये

Ads

दिल्ली में कोविड के 140 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - March 18, 2022 / 10:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 140 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार शहर में संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत रही। वहीं, कुल मृतक संख्या 26,145 पर स्थिर है।

इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 की 32,444 जांच की गई।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश