जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 142 नये मामले, नहीं गई किसी मरीज की जान

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 142 नये मामले, नहीं गई किसी मरीज की जान

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 142 नये मामले, नहीं गई किसी मरीज की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: August 7, 2021 8:36 pm IST

श्रीनगर, सात अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 142 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,428 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों की तादाद 4,386 पर बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 59 नये मामले सामने आए जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए।

श्रीनगर में सर्वाधिक 36 नये मरीज मिले जबकि डोडा जिले में 16 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,410 हो गयी है जबकि अब तक 3,16,632 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 37 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

माधव


लेखक के बारे में