तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 146 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 14, 2021 12:06 pm IST

हैदराबाद, 14 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.96 लाख से ज्यादा हो गई जबकि दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,616 हो गई। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के 177 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि शनिवार रात आठ बजे तक 146 नए मामले सामने आए हैं।

एक सरकारी बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 29 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 11 नए मामले सामने आए।

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,96,574 है, जबकि अब तक 2,93,210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1,748 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में मृत्य दर 0.54 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 98.86 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में