जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 18, 2021 8:03 pm IST

श्रीनगर, 18 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 151 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,691 हो गई। वहीं, एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,511 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में नए मामलों में से 42 मामले जम्मू संभाग से जबकि 109 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 55 नए मामले सामने आए। इसके बाद बारामूला और जम्मू जिले से 17-17 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल 1,458 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,722 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 50 मामलों की पुष्टि हुई है। इसका एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में