रांची, चार सितम्बर (भाषा) झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी के 1,559 नये मामले सामने आये।
स्वास्थ्य विभाग की आज देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मृतकों की संख्या अब 447 पहुंच गई है जबकि मामलों की कुल संख्या बढ़कर 48,039 हो गयी है।
इसके अनुसार राज्य में इस बीमारी से 32,043 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 15,549 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
भाषा इन्दु देवेंद्र
देवेंद्र