अंडमान में कोविड-19 के 16 नए मामले आए सामने

अंडमान में कोविड-19 के 16 नए मामले आए सामने

अंडमान में कोविड-19 के 16 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 5, 2022 1:08 pm IST

पोर्ट ब्लेयर, पांच फरवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 9,883 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 211 लोग उपचाराधीन हैं और 9,543 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 53 लोग स्वस्थ हुए। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए 6.88 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और तीन लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी है।

इस बीच, एक अधिसूचना में बताया गया कि प्रशासन ने आठ फरवरी से वैकल्पिक दिनों के आधार पर छठी से नौवीं कक्षा तक सभी स्कूलों को पुन: खोलने का फैसला किया है। इस दौरान कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। बहरहाल, छात्रों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं होगा और ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा। ऑफलाइन कक्षाओं में आने के इच्छुक छात्रों को अपने अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी।

इसमें बताया गया है कि पहली से पांचवीं कक्षा तक ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई जारी रहेगी।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में