गुजरात में कोविड-19 के 16 नए मामले

Ads

गुजरात में कोविड-19 के 16 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 26, 2021 / 10:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

अहमदाबाद, 26 अगस्त (भाषा) गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,363 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,080 पर स्थिर रही।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 157 है, जिनमें से चार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं।

बुलेटिन के मुताबिक गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 18 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 8,15,126 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 4.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से बृहस्पतिवार को 5.45 लाख खुराक दी गयीं।

इस बीच, केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल