हिमाचल के बद्दी में जलधारा में डूबने से 16 वर्षीय लड़के की मौत

Ads

हिमाचल के बद्दी में जलधारा में डूबने से 16 वर्षीय लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:28 PM IST

शिमला, 22 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जलधारा में डूबने से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सौरभ कुमार मंगलवार को बद्दी क्षेत्र के नवानगर जलधारा में डूब गया। सौरभ कुमार चंडीगढ़ का रहने वाला था।

सौरभ के भाई सोनू कुमार ने बताया कि शाम को सौरभ के एक मित्र प्रिंस ने उन्हें घटना की सूचना दी। परिवार के सदस्य वर्धमान स्थित जलधारा के किनारे पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सौरभ की तलाश शुरू की।

पुलिस को शाम करीब सात बजे सूचना मिली, जिसके बाद रात भर तलाशी अभियान जारी रहा।

बुधवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी अभियान में शामिल हुई और शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

सौरभ ने हाल में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और छुट्टियों में इस इलाके में आया था।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और नियमित पुलिस गश्त की कमी तथा पर्यटकों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन के मामलों का आरोप लगाया।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

अविनाश