जयपुर, 22 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चश्मा कंपनी लेंसकार्ट द्वारा लागू किये गये नियमों का विरोध जताया और इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कलावा बांधा और उन्हें तिलक भी लगाया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी ने नियम बनाए कि हिंदू कर्मचारी कलावा बांधकर और तिलक लगाकर शोरूम नहीं आएंगे।
वहीं महिला कर्मचारी सिंदूर कम लगाएंगी और बिंदी का प्रयोग नहीं करेंगी।
विश्व हिंदू महासभा (भारत) व श्रीराम सेना के कार्यकर्ता लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचे और नारे लगाकर कंपनी के फैसले पर आपत्ति जताई।
महासभा के कार्कर्ता विकास गौड़ ने इस निर्णय को धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया।
ओनार सिंह सिसोदिया (बिछावेड़ा) ने कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं कलावा बंधवाकर फैसले का प्रतीकात्मक विरोध किया।
एक अन्य कार्यकर्ता उमेश नागदा ने कंपनी के निर्णय को अनुचित बताया और तुरंत वापस लेने की मांग की।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र