अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 166 नए मामले, एक मरीज की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 166 नए मामले, एक मरीज की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 166 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 14, 2021 12:51 pm IST

ईटानगर, 14 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,139 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के 41 नए मामले आए जबकि लोअर सुबनसिरी से 19 तथा चांगलांग से 14 मामले आए। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की मौत होने से मृतकों की संख्या 252 हो गयी है।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,289 है जबकि 48,598 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 271 लोग ठीक हो गए।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 95.03 प्रतिशत है और संक्रमण दर 4.26 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 9.9 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 3893 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 9.05 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में