तमिलनाडु में कोविड-19 के 1697 मामले, 27 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1697 मामले, 27 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1697 मामले, 27 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 19, 2021 9:05 pm IST

चेन्नई, 19 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में कोविड-19 के 1697 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.45 लाख हो गई जबकि 27 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 35,337 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 1594 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक 25,93,074 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 16,969 उपचाराधीन मरीज हैं। शनिवार से कुल 1,56,850 नमूनों की जांच के साथ अब तक 4.53 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

चेन्नई से 232 मामले आए वहीं कोयंबटूर में 215, इरोड में 131, चेंगलपेट में 114 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य के 23 जिलों से मौत का कोई मामला नहीं आया है।

भाषा आशीष उमा

उमा


लेखक के बारे में