LPG सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल, आस पास के 4 मकान छतिग्रस्त

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल

LPG सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल, आस पास के 4 मकान छतिग्रस्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 14, 2021 5:04 pm IST

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक झोपड़ी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट होने से 17 लोग झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुआ। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर हमने तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया, 25 गज की एक झोपड़ी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पांच लोग झुलस गए। दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।’’

read more: रायपुर में एकाएक बढ़े कोरोना के केस, सक्रिय मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

पुलिस के अनुसार विस्फोट के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की चपेट में आने से कुल 17 लोग झुलस गए। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘आदर्श नगर पुलिस थाने में सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें लालबाग मस्जिद, आजादपुर के पास एक घर में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना की जानकारी मिली। पुलिस को पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।’’

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि इस हादसे में 17 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 16 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने किया ‘बाल कांग्रेस’ का गठन, 16-20 आयु वर्ग के सैकड़ों सदस्यों के साथ शुरुआत

पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि पप्पू कुमार नामक एक व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहा था और इसी दौरान उसका एलपीजी सिलेंडर फट गया और उसके घर की छत और दीवारें गिर गईं। इसकी चपेट में आने से दूसरी मंजिल के चार अन्य मकान भी गिर गए।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com