ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 03:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भुवनेश्वर, पांच नवंबर (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए जो कि सात महीने में सबसे कम है और पिछले दिन सामने आए मामलों से 181 कम है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद कुल मामले राज्य में बढ़कर 10,42,943 हो गए।

राज्य में पिछले एक दिन में कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 8,350 हो गई। अधिकारी ने कहा कि राज्य में इस साल 24 मार्च को संक्रमण के 170 मामले सामने आए थे।

शुक्रवार को सामने आए मामलों में 24 बच्चे और किशोर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शून्य से 18 वर्ष की आयु के बीच संक्रमण की दर अब 14.11 प्रतिशत है जो कि एक दिन पहले 12.82 प्रतिशत थी।

राज्य में अभी कोविड-19 के 3,651 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 10,30,889 मरीज ठीक हो चुके हैं। ओडिशा में अब तक 1,21,40,823 लोगों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा