लद्दाख में कोविड-19 के 175 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 175 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 175 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 17, 2022 1:04 pm IST

लेह, 17 जनवरी (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 175 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,384 हो गई, जिनमें से 820 लोगों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 222 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 164 और करगिल के 58 लोग थे। 89 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,342 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 820 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें लेह के 702 और करगिल जिले के 118 लोग शामिल हैं।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में