अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले, तीन लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले, तीन लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 17, 2021 1:22 pm IST

ईटानगर, 17 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,802 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से दो तवांग जिले से तथा एक नामसाई जिले से थीं।

राजधानी परिसर क्षेत्र से सबसे ज्यादा 51 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद लोहित में 21, चांगलांग में 20, तवांग में 19, लोअर सुबनसिरी से 15 मामले सामने आए हैं। बाकी मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं।

रविवार को कम से कम 168 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19,461 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.26 फीसदी है। यहाँ फिलहाल 2,260 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 3,05,149 लोगों की टीके की खुराक दी गई है। वहीं 18-44 आयु समूह वर्ग वाले लोगों के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य में अगले दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। यहां 31 मई तक लॉकडाउन है।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में