मिजोरम में 2026 में मादक पदार्थों के सेवन से 19 लोगों की मौत
मिजोरम में 2026 में मादक पदार्थों के सेवन से 19 लोगों की मौत
आइजोल, 19 मार्च (भाषा) मिजोरम आबकारी और मादक पदार्थ विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष मादक पदार्थों के सेवन के कारण 19 लोगों की मौत हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1984 के बाद से अब तक मादक पदार्थों के सेवन के शिकार हुए कुल 2,016 लोगों में 1,770 पुरुष और 246 महिलाएं शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि इस वर्ष 19 मार्च तक नशीली दवाओं से जुड़ी 19 मौतें दर्ज की गई हैं। मरने वालों में 17 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
वहीं, वर्ष 2025 में 18 महिलाओं सहित कुल 118 लोगों की मादक पदार्थों के सेवन के कारण मृत्यु हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि हेरोइन एक घातक नशा है, लेकिन विभिन्न औषधीय दवाओं के साथ इसके मिश्रण के बाद मौतों की संख्या बढ़ी है।
मिजोरम में मादक पदार्थों से जुड़ी पहली मौत 1984 में दर्ज की गई थी।
भाषा
प्रचेता माधव
माधव

Facebook


