Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे में 19 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Ads

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 07:17 PM IST

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है।
  • इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है।
  • पीएम मोदी और सीएम स्टालिन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके हुए हैं। इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले 19 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं धमाके में घायल हुए कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें राहत-बचाव में काम में जुटी हुई है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि, तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

कैसे हुआ हादसा?

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: मिली जानकारी के अनुसार, विरुधुनगर जिले में कई पटाखा कारखाने चल रहे हैं. इन कारखानों में पुरुष और महिलाएं मजदूर के रूप में काम करते हैं। पटाखा उद्योग ही उनकी आजीविका है. ऐसे ही एक पटाखा फैक्ट्री विरुधुनगर के पास कट्टनरपत्ती चल रही थी। आसपास के इलाकों के कई पुरुष और महिलाएं इस कारखाने में काम करते थे। (Tamil Nadu Firecracker Factory Blast) रविवार सुबह भी वह हमेशा की तरह काम पर आए थे। वह फैक्ट्री में अलग-अलग काम कर रहे थे, तभी अचानक अंदर एक हिस्से में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से पलक झपकते ही 4 इमारतें ढह गईं।

मलबे में अंदर फंसे मजदूर

इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री के अंदर 20 से अधिक मजदूर फंस गए। इस दुर्घटना के कारण पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर दमकल स्टेशन और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया। (Tamil Nadu Firecracker Factory Blast) बाद में पुलिस और दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने का प्रयास किया।

सीएम स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: इस हादसे पर तमिलानडु के मुख्यमंत्री एमके स्टलिन ने दुख जातया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘विरुधुनगर जिले के कट्टानापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है।’ उन्होंने आगे कहा कि, जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने माननीय मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम तेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें, बचाव कार्यों में तेज़ी लाएं और उनकी निगरानी करें, तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना दें। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-