मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले, चार और लोगों की मौत

Ads

मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले, चार और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

आइजोल, 20 जून (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 193 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,943 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 81 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 140 नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं जबकि लांगतलाई में (23) और कोलासिब में 14 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 16 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में यात्रा की थी जबकि 177 मामले संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

मिजोरम में फिलहाल 3,733 लोगों का उपचार चल रहा है और 13,129 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 77.48 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवनी ने बताया कि अभी तक 3.70 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

भाषा अर्पणा नेत्रपाल

नेत्रपाल