केरल में कोविड-19 के 19,688 नये मामले, 135 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 19,688 नये मामले, 135 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 19,688 नये मामले, 135 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 6, 2021 10:31 pm IST

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर (भाषा) केरल में सोमवार को कोविड-19 के 19,688 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,27,526 हो गयी जबकि 135 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,631 पर पहुंच गयी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28,561 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 39,66,557 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,38,782 हो गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, त्रिशूर में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,120 नये मरीज सामने आए। इसके बाद कोझिकोड जिले में 2205, एर्णाकुलम में 2,029, मालप्पुरम में 1,695, कोल्ल्म में 1624, पलक्कड़ में 1,569, तिरुवनंतपुरम में 1,483, अलाप्पुझा में 1,444, कन्नूर में 1,262, और कोट्टयम में 1,662 नये मामले सामने आए।

केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 6,20,739 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,157 लोग अस्पतालों में हैं।

राज्य सरकार ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए पात्र लोगों में से 75 फीसद को पांच सितंबर तक पहली खुराक दे दी गयी है, जबकि 28 फीसद को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में