तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले, एक और मरीज की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले, एक और मरीज की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 24, 2021 11:38 am IST

हैदराबाद, 24 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 197 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.93 लाख हो गई जबकि एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1589 पर पहुंच गया। प्रदेश सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने एक बुलेटिन में बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएसएमसी) में संक्रमण के सबसे ज्यादा 32 मामले सामने आए उसके बाद करीमनगर में 13, मेडचल मलकाजगिरी और रंगारेड्डी में 12-12 मामले सामने आए। ये आंकड़े 23 जनवरी रात आठ बजे तक के हैं।

प्रदेश में नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,93,253 हो गई जबकि अब तक यहां कुल 2,88,275 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 3,389 मरीज उपचाराधीन हैं और शनिवार को 29,560 नमूनों की जांच की गई थी।

प्रदेश में अब तक कुल 76.62 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में