Boat Capsized in Saryu River
Boat Capsized in Saryu River: छपरा। बिहार के सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरयू नदी में 19 यात्रियों को ले जा रही एक देशी नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सारण के डीएम अमन समीर ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव दल और एसडीआरएफ को सेवा मे लगाया गया है।
दरअसल यह घटना सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है। जहां बीते दिन बुधवार को एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मटियार गांव के समीप सरयू नदी में हुई।
Boat Capsized in Saryu River: बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं, जो दियारा में खेती करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
#Bihar: 2 people died,7 others are missing after a country made boat carrying 19 passengers capsized in Saryu river under Manjhi police station area in Saran district in the state. DM of Saran Aman Samir said that rescue team and #SDRF has been pressed into the service to trace… pic.twitter.com/sqUxP9cMwS
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 2, 2023