पुडुचेरी में कोविड-19 से 20 लोगों की मौत, 591 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 से 20 लोगों की मौत, 591 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 से 20 लोगों की मौत, 591 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 4, 2020 10:17 am IST

पुडुचेरी, चार सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस खतरनाक वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 280 हो गई।

वहीं इस अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,172 हो गई।

संक्रमण की वजह से मरनेवाले ज्यादातर लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे और मृतकों की उम्र 36 से 81 साल के बीच में है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 1,846 नमूनों की जांच के बाद 591 नए मरीज सामने आए हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में 16,172 संक्रमितों में से अब 5,218 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 10,674 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 395 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.73 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 66 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि 80,201 नमूनों की जांच अब तक हुई है, जिनमें 62,654 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में