दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित

Ads

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 12:22 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 12:22 AM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देगी। इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे शुक्रवार को अधिसूचित किया गया।

यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है जिसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा।

लिखित परीक्षा और शारीरिक माप सहित भर्ती परीक्षणों के संचालन के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं पुलिस आयुक्त द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।

अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी और यह वर्तमान में 18-25 वर्ष है।

इसके अतिरिक्त, अग्निवीर योजना के पहले बैच के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़कर 30 वर्ष हो जाएगी।

भाषा यासिर संतोष

संतोष