BSNL New Recharge Plan: अब महंगे रिचार्ज भूल जाइए! BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, जानें कितने दिन तक रहेगा वैलिड?

Ads

BSNL New Recharge Plan: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए किफायती प्लान्स के साथ फिर सुर्खियों में है। ये प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा देता है और ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी का भी फायदा मिलता है।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 12:16 PM IST

(BSNL New Recharge Plan / Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • BSNL के प्लान्स में महंगे रिचार्ज की चिंता खत्म
  • 2399 रुपये और 2626 रुपये के सालाना प्लान्स उपलब्ध
  • रोजाना 2-2.6GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS

नई दिल्ली: BSNL New Recharge Plan: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए किफायती प्लान्स के साथ फिर सुर्खियां बटोरी हैं। जहां निजी कंपनियां लगातार रिचार्ज महंगी कर रही हैं, वहीं BSNL ऐसे प्लान्स पेश कर रही है जो लंबे समय तक उपयोगकर्ताओं को राहत देगी। इन प्लान्स के जरिए ग्राहक बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बच सकते हैं और कम खर्च में बेहतर सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

BSNL का 2399 रुपये वाला साल भर वाला प्लान

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान यूजर्स में खासा लोकप्रिय है। इसमें पूरे 365 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान के जरिए ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2 से 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और हर दिन 100 SMS का लाभ उठा सकते हैं। जिससे बार-बार रिचार्ज की चिंता खत्म हो जाती है।

रोमिंग सुविधा भी फ्री

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है नेशनल रोमिंग यानी अगर आप किसी भी शहर में जैसे दिल्ली या मुंबई बिना अतिरिक्त शुल्क के अपने नंबर का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अक्सर यात्रा करते हैं। प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS सभी सेवाएं पूरे देश में समान रूप से उपलब्ध हैं।

भारत कनेक्ट प्लान क्या है?

BSNL ने 2026 में Bharat Connect नाम से नया प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 2626 रुपये है और यह भी पूरे साल की वैधता के साथ आता है। इसमें रोजाना 2.6GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS शामिल हैं। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट धीमी गति से चलता रहता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है जिनको थोड़ी ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

रिलायंस जियो का साल भर वाला प्लान

रिलायंस जियो का 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान उन लोगों के लिए है जो एडवांस फीचर्स चाहते हैं। इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, दो OTT ऐप्स और Google Gemini Pro वर्जन जैसी AI सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। यह प्लान स्ट्रीमिंग, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए बेहद उपयोगी है।

इन्हें भी पढ़ें:

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान क्या ऑफर करता है?

यह प्लान पूरे 365 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2-2.5GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन देता है।

Bharat Connect प्लान में क्या खास है?

Bharat Connect प्लान 2626 रुपये का है, पूरे साल वैध है और रोजाना 2.6GB हाई-स्पीड डेटा देता है। कॉलिंग और SMS अनलिमिटेड हैं।

क्या BSNL के प्लान में रोमिंग मुफ्त है?

हाँ, दोनों प्लान में नेशनल रोमिंग फ्री है। इसका मतलब है कि आप किसी भी शहर में बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉल, SMS और डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

Reliance Jio का सालाना प्लान क्यों अलग है?

Jio का 3,599 रुपये वाला प्लान एडवांस फीचर्स देता है, जैसे Google Gemini Pro, दो OTT ऐप्स का एक्सेस और अनलिमिटेड 5G डेटा।