Virat Kohli Big Statement: 'मैं कभी बिना तैयारी के मैदान में नहीं उतरता' हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात / Image: Jio Hotstar
बेंगलुरू: Virat Kohli Big Statement सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में छह विकेट से मिली जीत में 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली । जीत के लिये 202 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी ने कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल के 26 गेंद में 61 रन की मदद से 15 . 4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाये । कोहली ने मैच के बाद कहा,‘‘ वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है । आखिरी मैच मैने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे श्रृंखलाओं में जिस तरह से बल्लेबाजी की , उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली ।’’
Virat Kohli Big Statement अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा ,‘‘ मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता । मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा । हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया ।’’ सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है । इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है । कभी तैयारी के बिना नहीं आता । अतिरिक्त विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली । अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिये योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है ।’’ देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंद में 61 रन की पारी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहता था लेकिन जब मैने उसे इस तरह खेलते देखा तो उसे अधिक स्ट्राइक देने की कोशिश की । उसने एक बेहतरीन पारी खेलकर मैच सनराइजर्स की जद से बाहर कर दिया ।’’
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन का योगदान दिया। RCB की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद नियंत्रित रखा।
कोहली-पडिक्कल ने दिलाई आसान जीत201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत शानदार रही। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद रजत पाटीदार ने 31 रनों का योगदान देते हुए मैच को आसानी से RCB के पक्ष में मोड़ दिया। टीम ने महज 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की गेंदबाजी इस मुकाबले में प्रभावी नहीं रही। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।