तमिलनाडु में कोविड-19 के 2,089 नए मामले, नौ लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 2,089 नए मामले, नौ लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 2,089 नए मामले, नौ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 27, 2021 2:14 pm IST

चेन्नई, 27 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 2,089 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,77,279 हो गई। राज्य में नौ और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,659 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में 80 दिनों से ज्यादा समय के बाद 19 मार्च को संक्रमण के नए 1,087 मामले सामने आए थे। वहीं राज्य में 17 जून,2020 को 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार यहां 1,241 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,52,463 हो गई। यहां अब 12,157 मरीजों का उपचार चल रहा है।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 775 नए मामले चेन्नई से सामने आए हैं और यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,45,483 हो गई।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में