जम्मू से 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना
जम्मू से 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना
Heavy Rain Effect : Farm made pond in Balod | Farming, transplanting affected due to incessant rains...
जम्मू, 19 जुलाई (भाषा) कड़ी सुरक्षा के बीच 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 159 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,836 तीर्थयात्री 62 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,062 तीर्थयात्रियों को लेकर 97 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.99 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।
अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
भाषा निहारिका अविनाश
अविनाश

Facebook


