मूसलाधार बारिश से ढहा दीवार, दबकर 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी करी भारी बारिश की चेतावनी

मूसलाधार बारिश से ढहा दीवार, दबकर 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी करी भारी बारिश की चेतावनी

मूसलाधार बारिश से ढहा दीवार, दबकर 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी करी भारी बारिश की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 2, 2019 3:52 pm IST

मुंबई: मायानगरी में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने यहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाड इलाके के पिंपरीपाड़ा इलाके में दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​बचाव दल लोगों को बचाने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के भीतर मुंबई और आस-पास के इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Read More: 3 जुलाई से प्रदेश के सभी संभागों में भाजपा का सदस्यता अभियान, डॉ रमन सिंह सहित ये नेता होंगे शामिल

भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए। डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा कि मानसून के दौरान विमानों के संचालन में चुनौतियां आती है जिसके कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार बारिश के कारण, चुनाभट्टी रेलवे स्टेशन और वकोला रोड के पास एयरपोर्ट कॉलोनी, वकोला जंक्शन, पोस्टल कॉलोनी में पानी भरने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मीठी नदी के उफान पर होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 1000 से अधिक लोगों को क्रांति नगर, कुर्ला से हटाया गया है। देर रात करीब दो बजे पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"