मिजोरम में कोविड-19 के 22 नए मामले, कुल मामले 1,713 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 22 नए मामले, कुल मामले 1,713 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 22 नए मामले, कुल मामले 1,713 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 23, 2020 5:44 am IST

आइजोल, 23 सितम्बर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,713 हो गए।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में बीएसएफ के 16 जवान शामिल हैं। ये जवान लुंगलेई और सेरचिप जिले में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 1,713 मामलों में से 690 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज जारी है और 1,023 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 59.72 प्रतिशत है। मिजोरम में वायरस से मौत का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार शाम तक राज्य में 64,312 नमूनों की जांच की गई थी।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में