देश में कोविड के 24 नए मामले सामने आए

देश में कोविड के 24 नए मामले सामने आए

देश में कोविड के 24 नए मामले सामने आए
Modified Date: October 26, 2023 / 01:31 pm IST
Published Date: October 26, 2023 1:31 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, जबकि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 249 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 5,33,293 है।

आंकड़ों के मुताबिक, अबतक देश में कोविड के 4,50,01,150 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,44,67,608 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 220.67 करोड़ खुराक अबतक दी जा चुकी है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में