पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में मिले 2553 नए कोरोना मरीज, 1074 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में मिले 2553 नए कोरोना मरीज, 1074 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में मिले 2553 नए कोरोना मरीज, 1074 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 4, 2020 11:29 am IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देश में आज से लॉक डाउन 3.0 लागू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मेडिकल बुलेथ्टन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर भारत में 2553 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 42533 हो गई है।

Read More: लॉक डाउन के दौरान पुलिसकर्मियों को विधायक ने दिखाया रौब, पुलिस ने थमाया चालान, जब्त किया लाइसेंस

वहीं, पिछले 24 घंटे में 1074 लोगों को रिकवर किया गया है और स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ज्ञात हो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। भारत में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29453 हैं।

Read More: UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, लॉकडाउन के खत्म होने के बाद घोषित होगी नई तिथि

इस दौरान गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अंतर राज्य कार्गो के आवामगन कोई समस्या नहीं आए, गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम नंबर 1930 और NHAI हेल्पलाइन नंबर 1033 का उपयोग ड्राइवरों / ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है।

Read More: कोराना पॉजिटिव महिला स्वस्थ होकर दिल्ली से पहुंची सरगुजा, प्रशासन से छिपाकर रखी बात, पड़ोसियों ने दी सूचना फिर…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"