ओडिशा में कोविड-19 के 3,922 नए मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,922 नए मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,922 नए मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 27, 2020 10:16 am IST

भुवनेश्वर, 27 सितंबर (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,922 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या रविवार को 2,09,374 हो गई। इसके अलावा संक्रमण से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 797 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 2,309 नए मामले पृथक-वास केन्द्रों से जबकि बाकी 1,613 मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने के दौरान सामने आए हैं।

ओडिशा में अब भी 38,331 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 1,70,193 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में