कोरोनावायरस की चपेट में आया तीन साल का मासूम, पूरे देश में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 43

कोरोनावायरस की चपेट में आया तीन साल का मासूम, पूरे देश में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 43

कोरोनावायरस की चपेट में आया तीन साल का मासूम, पूरे देश में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 43
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 9, 2020 10:00 am IST

कोच्चि: चीन सहित दुनिया के लगभग 50 से अधिक देशों में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है। वहीं, भारत में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी बीच केरल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हें कि केरल में एक तीन साल का मासूम कोरोना की चपेट में आ गया है। जांच के दौरान बच्चा कोरोनावायरस पॉजीटिव पाया गया है।

Read Nore: सियासी खलबली को लेकर सीएम कमलनाथ ने सेानिया गांधी से की मुलाकात, विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात…

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पीड़ित बच्चे का पूरा परिवार बीते दिनों इटली घूमने गया था। लौटने के बाद मासूम बच्चे को सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगी। इसके बाद परिजनों ने सोमवार को बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस के कुल 9 केस हो गए हैं।

Read Nore: सिंधिया खेमे का एक और विधायक अपनी ही सरकार से नाराज, कहा- अब नहीं करुंगा बर्दाश्त

बता दें कि अभी तक में कोरोना वायरस के कुल 9 मामले सामने आए हैं, वहीं आज एक बच्चे के पॉजीटिव पाए जाने के बाद पूरे देश में अब कोरोनावायरस प्रभावितों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।जबकि चीन में अबतक 3500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: होली पर ये सावधानी जरुरी है, देखें कैसे रख सकते हैं अपना और परिवार का ख्याल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"