कर्नाटक में एक्सप्रेसवे पर केएसआरटीसी की बस पलटने से 31 लोग घायल

कर्नाटक में एक्सप्रेसवे पर केएसआरटीसी की बस पलटने से 31 लोग घायल

कर्नाटक में एक्सप्रेसवे पर केएसआरटीसी की बस पलटने से 31 लोग घायल
Modified Date: October 1, 2024 / 01:01 am IST
Published Date: October 1, 2024 1:01 am IST

बेंगलुरु, 30 सितंबर (भाषा) कर्नाटक में मांड्या के पास सोमवार को एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस के वाहन से टकराकर पलट जाने के कारण 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 10.20 बजे हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक्सप्रेसवे से बाहर निकलने के तुरंत बाद, जब तेज गति से आ रही बस सर्विस रोड पर पहुंची, तो वह कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा जाने से पलट गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 31 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

योगेश सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में