मसूरी के सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित, पूरे परिसर को किया जा रहा सेनिटाइज

Ads

मसूरी के सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित, पूरे परिसर को किया जा रहा सेनिटाइज

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली: मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है । अकादमी ने ट्वीट कर कहा, ”अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । फिलहाल अकादमी में 95 वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के लिये 428 प्रशिक्षु अधिकारी हैं । अकादमी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला तोड़ने के लिये सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार हर संभव उपाय कर रहा है ।”

Read More: मंदिर प्रांगड़ में किसिंग सीन को लेकर Netflix पर FIR, गौरव तिवारी ने बताया हिंदुओं के खिलाफ साजिश

एक अन्य ट्वीट में अकादमी ने कहा है कि अधिकारियों को उनके होस्टल तक भोजन एवं अन्य आवश्यक चीजें कर्मचारियों द्वारा मुहैया करायी जा रही हैं। ये कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं । अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने बताया कि अकादमी, देहरादून जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस चुनौती से निपटने के लिये साथ मिल कर काम कर रहा है ।

Read More: पेंशनर्स की सुविधा के लिए राजनांदगांव EPFO कार्यालय की पहल, डिजिटल जीवन प्रमाणन के लिए सोमवार को ​कैंप का आयोजन

चोपड़ा ने शनिवार को पीटीआई भाषा को बताया कि 30 नवंबर तक सभी कक्षाएं आनलाइन होंगी तथा सभी गैर-आवश्यक विभागों को बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है ।

Read More: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कांग्रेस नेताओं को दो टूक, कहा- गठबंधन सरकार की चिंता छोड़ अपनी पार्टी को देखें