दिल्ली पुलिस के 34 अधिकारियों का हुआ तबादला

Ads

दिल्ली पुलिस के 34 अधिकारियों का हुआ तबादला

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 07:55 AM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली के उप राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और डेनिक्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश दिया।

एक आदेश के अनुसार, पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है।

पहले बाहरी-उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रहे वी हरेश्वर स्वामी अब पश्चिम दिल्ली के डीसीपी का कार्यभार संभालेंगे।

डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल अलवाल का तबादला स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी पद पर किया गया है।

अन्य आईपीएस अधिकारियों में शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर, निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर और नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी के पद पर तैनात किया गया है। यादव के पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्या शर्मा का तबादला अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग के पद पर किया गया है।

अन्येश रॉय डीसीपी आईएफएसओ के पद बने रहेंगे। रूप में बने रहेंगे। रॉय के पास डीसीपी लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार था।

भाषा नोमान तान्या सुभाष

सुभाष