लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 29, 2021 3:28 pm IST

लेह, 29 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,140 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी लेह में 159 और कारगिल में 55 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल कोविड-19 महामारी फैलने की शुरुआत से लेकर अब तक लद्दाख में 219 मरीजों की मौत हो चुकी है।

केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 20,707 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में